Barabanki woman murder: 2022 में दो महिला की हत्या करने के बाद शवों के साथ रेप किया, आरोपी अमरेंद्र रावत पर रासुका, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 14:53 IST2024-08-19T14:52:27+5:302024-08-19T14:53:14+5:30

Barabanki woman murder: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि पिछले साल बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमरेंद्र रावत (26) के खिलाफ शनिवार को रासुका लगाया गया।

Barabanki woman murder After killing two women sexual rape dead bodies accused Amarendra Rawat under NSA know uttar pradesh police | Barabanki woman murder: 2022 में दो महिला की हत्या करने के बाद शवों के साथ रेप किया, आरोपी अमरेंद्र रावत पर रासुका, जानिए

सांकेतिक फोटो

Highlightsपिछले साल मई में गैंगस्टर कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।महिलाओं की हत्या करने और फिर शवों के साथ यौन कृत्य करने की बात कबूल की है।रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के पास के जंगल में एक 60 वर्षीय महिला का गला कटा और क्षत-विक्षत शव पाया गया था।

Barabanki woman murder: बाराबंकी के जिला प्रशासन ने दो महिलाओं की हत्या करने और उनके शवों के साथ यौन कृत्य में लिप्त रहने में शामिल होने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि पिछले साल बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमरेंद्र रावत (26) के खिलाफ शनिवार को रासुका लगाया गया।

पुलिस ने कहा कि पिछले साल मई में उस पर गैंगस्टर कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। सिंह ने कहा कि अपराध की जघन्य प्रकृति को देखते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया गया है जिससे आरोपी को जमानत मिलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘‘रावत ने हमारे सामने महिलाओं की हत्या करने और फिर शवों के साथ यौन कृत्य करने की बात कबूल की है।’’

पुलिस के मुताबिक, 29 दिसंबर, 2022 को रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के पास के जंगल में एक 60 वर्षीय महिला का गला कटा और क्षत-विक्षत शव पाया गया था। सिंह ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पाया गया कि महिला की हत्या के बाद बलात्कार किया गया था।’’

उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2022 में इसी तरह की एक अन्य घटना इसके पहले सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि रावत को पिछले साल जनवरी में पकड़ा गया जब वह निकटवर्ती अयोध्या जिले में एक अन्य बुजुर्ग महिला की हत्या करने की फिराक में था।

Web Title: Barabanki woman murder After killing two women sexual rape dead bodies accused Amarendra Rawat under NSA know uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे