लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने धारदार हथियार से प्रहार कर पति को मार डाला, गांव में शोर मचाकर लोगों से कहा- कोई मेरे पति की हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2022 17:37 IST

यूपीः पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि विनय द्वारा शराब पीकर झगड़ा किए जाने से नाराज होकर राधा ने ही धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देराधा को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के भाई की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पड़ताल की जा रही है कि क्या घटना में कोई और है। 

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के कोठी क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। इस मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने सोमवार को बताया कि कोठी थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव के रहने वाले विनय राज (27) की पत्नी राधा ने रविवार को गांव में शोर मचाकर लोगों को बताया कि कोई उसके पति की हत्या करके भाग गया है।

 

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया कि विनय द्वारा शराब पीकर झगड़ा किए जाने से नाराज होकर राधा ने ही धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या की है। इसके बाद राधा को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के भाई की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पड़ताल की जा रही है कि क्या घटना में कोई और है। 

उप्र: तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति और उनकी दो बेटियों को कुचला

पीलीभीत जिले के बरखेड़ा क्षेत्र में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपति और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परेवा अनूप गांव का रहने वाला प्रीतम राम (28) अपनी पत्नी ईश्वरी देवी (25) और बेटियों नंदिनी (5) तथा रुबी (2) के साथ रविवार को जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुस्वार गांव से मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था।

रास्ते में बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार सभी लोग सड़क पर गिर गये और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दंपति और उनकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक छोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याPoliceयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?