लाइव न्यूज़ :

चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, चोरों से साठ-गांठ कर बंद रसायन कारखाना में चोरी करवाने और अवैध रूप से शराब का कारोबार करने का आरोप

By भाषा | Updated: November 8, 2022 15:02 IST

पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली के सोमैया नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार राना, जहांगीराबाद थाने के दारोगा धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, शहर कोतवाली के सिपाही राहुल सिंह, यूपी-112 में तैनात सिपाही अभय यादव, जहांगीराबाद थाने के सिपाही आशीष और राजकुमार को निलम्बित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकारखाने को 2014 में शेयर (हिस्सेदारी) के विवाद को लेकर सेबी ने सील की थी। पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। होमगार्ड के जवान बसंत यादव के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है।

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में चोरों से साठ-गांठ कर एक बंद रसायन कारखाना में चोरी करवाने और अवैध रूप से शराब का कारोबार संचालित कराने के आरोप में एक चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने मंगलवार को बताया कि जहांगीराबाद पुलिस ने सोमवार को शराब के अवैध कारोबार के मामले में छह लोगों को पकड़ा था। नारायण ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्हीं लोगों ने जहांगीराबाद क्षेत्र में एक बंद रसायन कारखाना में कबाड़ की चोरी की थी।

इस कारखाने को 2014 में शेयर (हिस्सेदारी) के विवाद को लेकर सेबी ने सील की थी। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा होने पर इसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध पायी गयी जिसकी पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जांच करायी।

उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की गई जांच में दो दारोगा समेत छह पुलिसकर्मियों की चोरों से सांठ-गांठ होने और चोरी का सामान बेचवाने में भी पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की बात सामने आयी। नारायण ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली के सोमैया नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार राना, जहांगीराबाद थाने के दारोगा धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, शहर कोतवाली के सिपाही राहुल सिंह, यूपी-112 में तैनात सिपाही अभय यादव, जहांगीराबाद थाने के सिपाही आशीष और राजकुमार को निलम्बित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ इसमें शामिल होमगार्ड के जवान बसंत यादव के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है। अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई