लाइव न्यूज़ :

Barabanki sister cut axe: ढाई महीने से मायके में रह रही विवाहिता बहन 30 वर्षीय जमीला बानो की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा भाई मोहम्मद उस्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2024 15:14 IST

Barabanki sister cut axe: वारदात के बाद वह खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने गया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार तड़के कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।पुलिस उस्मान और उसकी मां से पूछताछ कर रही है। वारदात के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका है।

Barabanki sister cut axe: बाराबंकी जिले के सफदरगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी विवाहिता बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद थाने जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में मोहम्मद उस्मान नामक व्यक्ति ने करीब ढाई महीने से मायके में रह रही अपनी विवाहिता बहन 30 वर्षीय जमीला बानो की शुक्रवार तड़के कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने गया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस उस्मान और उसकी मां से पूछताछ कर रही है। वारदात के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका है। सूत्रों के मुताबिक पास—पड़ोस के लोगों का कहना है कि उस्मान को अपनी बहन जमीला पर कई बातों को लेकर शक था।

जमीला की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद आसिफ के साथ हुयी थी। दो दिन पहले आसिफ जमीला को लेने भी आया था, लेकिन वह उसके साथ नहीं गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली