लाइव न्यूज़ :

बाराबंकीः कुत्ते घुमाने को लेकर विवाद, वकील ने महिला पर गोली चलाई, बाल-बाल बची, गोली लगने से कुत्ते की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2023 12:02 IST

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघर के बाहर खड़े अरविंद वर्मा ने अपशब्द कहते हुए कुत्ते को घुमाने से मना किया और जान से मारने की धमकी भी दी।गोली कुत्ते को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर में कुत्ते को घुमाने के विवाद में एक अधिवक्ता ने महिला पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई, लेकिन गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला विजयनगर निवासी कल्पना चतुर्वेदी ने शिकायत में कहा कि रविवार रात जब वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए ले जा रही थीं तभी अपने घर के बाहर खड़े अरविंद वर्मा ने अपशब्द कहते हुए कुत्ते को घुमाने से मना किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने लाइसेंसी हथियार से कल्पना पर गोली चला दी, लेकिन गोली कुत्ते को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद वह डर कर वहां से भाग गईं और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली