लाइव न्यूज़ :

पिता बन गया हैवान, गला दबाकर चार बेटों को मार डाला, खुद फांसी लगाकर दी जान, पत्नी मायके गई थी...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2021 13:40 IST

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में शख्स ने चार बच्चों की जान ले ली। सभी की उम्र दो साल से आठ साल के बीच है और बच्चों के गले में रस्सी के निशान पाये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचार बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चारों बच्चों की उम्र दो साल से आठ साल के बीच है और बच्चों के गले में रस्सी के निशान पाये गये हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बाबू को शराब की लत थी और संभवतया उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है।

जयपुरःशराब के कारण लोग क्या से क्या कर जाते है। नशे की हालत में पिता ने चार बेटों को मार डाला। पत्नी मायके गई हुई थी। इस कारण बच गई। बाप ने भी जान दे दी। 

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डूंगलापानी गांव में बाबू ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों राकेश, भागिया, विक्रम और गणेश की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि चारों बच्चों की उम्र दो साल से आठ साल के बीच है और बच्चों के गले में रस्सी के निशान पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बाबू को शराब की लत थी और संभवतया उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है। कुमार के अनुसार उसका अपनी पत्नी के साथ 8-10 दिन पहले विवाद हो गया था जिसके बाद वह पीहर चली गई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले में रेवती क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेवती थाने के प्रभारी प्रवीण सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ जनवरी 2020 में नरेन्द्र नामक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि लोक-लज्जावश पीड़िता और उसके परिजन चुप रहे और लड़की की शादी दिसम्बर 2020 में हो गई, इसके बाद वह अपने ससुराल चली गई। सिंह ने बताया कि इसके बाद नरेन्द्र और उसके चार दोस्तों ने युवती से बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो युवती के पति को भी मिल गया, इसके बाद पति ने शादी तोड़ दी।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर गत पांच फरवरी को रेवती थाने में नरेंद्र और उसके चार दोस्तों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा