लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में घर में मिला महिला बैंक अधिकारी का शव, सुसाइड नोट में लिखा IPS सहित तीन का नाम

By भाषा | Updated: October 31, 2021 11:38 IST

फैजाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की सहानगंज शाखा की उप प्रबंधक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला बैंककर्मी का शव शनिवार को मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।महिला के सुसाइड नोट में पुलिस अधिकारी, एक कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति का नाम है।महिला 2018 से फैजाबाद में पदस्थ थीं, पंजाब नेशनल बैंक में करती थी काम।

अयोध्या: फैजाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की सहानगंज शाखा की उप प्रबंधक शनिवार को अपने किराए के मकान में फंदे से लटकी पायी गईं। घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है,जिसमें दो पुलिसकर्मियों को इससे लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार श्रद्धा गुप्ता (32) ने 2015 में क्लर्क के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी, इसके बाद उन्होंने विभागीय परीक्षा पास की और उनकी पदोन्नति हुई। वह 2018 से फैजाबाद में पदस्थ थीं।

उन्होंने बताया कि गुप्ता अविवाहित थीं और लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके से थीं और अपने परिवार से मिलने वहां जाती थीं।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह जब दूधवाला आया और उसने दरवाजा खटखटाया,अंदर से कोई जवाब नहीं पा कर उसने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। दुरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने झांक कर अंदर देखा तो उसे फंदे से लटका पाया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें एक नोट भी मिला है,जो कथित तौर पर उसका सुसाइड नोट है,जिसमें उसने एक पुलिस अधिकारी ,एक कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ जिस प्रकार से अयोध्या में महिला पीएनबी कर्मचारी ने अपने सुसाइड नोट में पुलिसकर्मियों पर सीधे आरोप लगाए हैं, वह उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था की कड़वी सच्चाई है। यह बेहद गंभीर मुद्दा है कि इसमें एक आईपीएस अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है। इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए।

टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा