लाइव न्यूज़ :

बांकाः 17 साल की नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आहत पिता ने तोड़ा दम, पीड़िता और मां की हालत नाजुक

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2022 15:38 IST

बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र का मामला है.बेटी की हालत देखी तो वे सदमा सहन नहीं कर पाए और दम तोड़ दिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देदुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया.17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है.पीड़िता की मां की हालत भी नाजुक है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पटनाः बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी 17 साल की नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. पीडिता शौच करने गई थी तभी रिश्ते में चाचा लगने वाले शख्स ने उसके साथ जबरन मुंह काला किया.

दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं बेटी के साथ हुई इस घटना को पीड़िता के पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके उन्हें रजौन अस्पातल ले जाया गया, जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

वहीं, पीड़िता की मां की हालत भी नाजुक है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उधर, 17 वर्षीय नाबालिग पीडिता की हालत गंभीर बनी हुई है. दुष्कर्म की वारदात के बाद पीडिता का पूरा परिवार बिखर गया है. उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते थे. जब उन्होंने बेटी की हालत देखी तो वे सदमा सहन नहीं कर पाए और दम तोड़ दिया.

उनकी मौत के बाद अब परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है. बेटी के दुष्कर्म और पति की मौत के बाद पीड़िता की मां की भी हालत नाजुक है. मृतक के गांव के दर्जनों लोग आज सुबह रजौन थाना पहुंचे और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली