लाइव न्यूज़ :

Banka: कन्हैया महतो, पत्नी गीता देवी और 3 बच्चे ने खा ली सल्फास की गोली?, कर्ज से परेशान परिवार, मुखिया महतो की मौत, 4 की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2024 16:46 IST

Banka: घटना में जिंदा बची युवती सविता कुमारी ने बताया कि मेरे पिता पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था। किस्त वाले लगातार परेशान कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिताजी और मां ने कहा कि मेरा नाम सब जगह खराब हो गया है।मां और पिताजी ने खुद अनाज में डालने वाली सल्फास की टिकिया खा ली।छोटे भाई राकेश कुमार ने टिकिया मुंह में लेने के बाद उगल दिया था।

Banka:बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बलुआ गांव में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें कर्ज के बोझ से दबा एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। इस घटना में परिवार का मुखिया कन्हैया महतो की मौत हो गई, जबकि अन्य चार अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वे अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं। इस घटना में जिंदा बची युवती सविता कुमारी ने बताया कि मेरे पिता पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था। किस्त वाले लगातार परेशान कर रहे थे। इसी बात को लेकर पिताजी और मां ने कहा कि मेरा नाम सब जगह खराब हो गया है।

अब जी नहीं सकते। पहले मेरे दोनों भाइयों फिर मुझे और फिर मां और पिताजी ने खुद अनाज में डालने वाली सल्फास की टिकिया खा ली। उसने कहा कि मेरे छोटे भाई राकेश कुमार ने टिकिया मुंह में लेने के बाद उगल दिया था। वहीं कन्हैया महतो की भाभी बीना देवी ने बताया कर्ज से परेशान होकर मेरे देवर गोतनी और बच्चों ने 2:00 बजे रात में जहर खा लिया था।

मुझे छोटे देवर ने सूचना दी कि आइए, देखिए इन लोगों ने जहर खा लिया फिर सभी लोगों को आनन फानन मे रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ज्योति भारती के द्वारा प्राथमिक इलाज कर चार लोगों की गंभीर अवस्था देख भागलपुर रेफर कर दिया।

परिवार के लोगों के द्वारा बताया गया भागलपुर जाने के क्रम में कन्हैया महतो की मौत रास्ते में ही हो गई। जबकि तीन की स्थिति बहुत ही गंभीर बनी हुई है। जहर खाने वालों में कन्हैया महतो, उनकी पत्नी गीता देवी और उनके तीन बच्चे सविता (16), धीरज (12) और राकेश (8) शामिल है, जिन्होंने सल्फास की गोलियां खा ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई