लाइव न्यूज़ :

बिहार में थम नहीं रहीं बैंक लूट की घटनाएं, पश्चिमी चंपारण में बैंक से लूट लिए 15 लाख रुपए

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2022 16:40 IST

अपराधियों ने सुरक्षागार्ड को कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस की छानबीन चल रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने से कुछ दूर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है.

Open in App
ठळक मुद्देबैंक में घुसते ही अपराधियों ने सभी का मोबाइल छीन लिया और सभी को बंधक बना कर लूट की वारदात को अंजाम दिया.बिहार में लूट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले एक हफ्ते में चार-पांच बैंक लूट की घटनायें हो चुकी हैं.

पटना: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी ताबड़तोड़ बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देने में महीन हिचक रहे हैं. इसी कड़ी में पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के नरकटियागंज में बेखौफ लुटेरों नें बैंक ऑफ बडौदा से 15 लाख रुपए लूट लिए. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर आए छह अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. दो अपराधियों के पास पिस्तौल वहीं चार के पास चाकू था. 

अपराधियों ने सुरक्षागार्ड को कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस की छानबीन चल रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने से कुछ दूर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है. बैंक में घुसते ही अपराधियों ने सभी का मोबाइल छीन लिया और सभी को बंधक बना कर लूट की वारदात को अंजाम दिया. लुटेरों ने लगभग 15 लाख रुपए लूट लिए और आराम से फरार हो गए. वहीं इस घटना के बाद किसी ने पुलिस को सूचित किया. 

जिसके बाद अब पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान की जा रही है. वहीं आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है. बता दें कि बिहार में लूट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले एक हफ्ते में चार-पांच बैंक लूट की घटनायें हो चुकी हैं. यही नहीं शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में रजिस्ट्री ऑफिस में 9 लाख से ज्यादा की लूट हो गई. 

मुजफ्फरपुर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में एक महिला से 9 लाख 30 रुपए लूट लिए. घटना में तीन लुटेरे शामिल थे. पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया गया. महिला के हाथ से रुपए से भरा थैला छीनने के बाद अपराधी मोतीझील की तरफ भाग निकले.

टॅग्स :बिहारBank
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा