लाइव न्यूज़ :

बैंक में लूट दनादन, अमेठी में यूको बैंक से 26 लाख लूटे, मुजफ्फरपुर में दो लाख लेकर भागे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 18:06 IST

पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कांत राय ने बताया कि यूको बैंक कर्मचारी से 26 लाख रुपये लेकर परसोइया बाबूगंज शाखा से यूको बैंक की घोरहा शाखा जा रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया । विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की खबर लगते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अमेठी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग पहुंच गयी है तथा जांच में जुटी है ।राय ने बताया कि टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने में पुलिस लगी हुई है। 

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के भादर में शनिवार को दिनदाहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने यूको बैंक के 26 लाख रुपये लूट लिये।

पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कांत राय ने बताया कि यूको बैंक कर्मचारी से 26 लाख रुपये लेकर परसोइया बाबूगंज शाखा से यूको बैंक की घोरहा शाखा जा रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया । विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

घटना की खबर लगते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अमेठी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग पहुंच गयी है तथा जांच में जुटी है। राय ने बताया कि टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने में पुलिस लगी हुई है। 

बिहार में बदमाशों ने बैंक से लूटे दो लाख रुपये

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को छह लोगों ने एक बैंक की शाखा से दो लाख रुपये से अधिक रकम लूट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनोज कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार छह बदमाश मुजफ्फरपुर शहर के गोबरसाही इलाके में एक निजी बैंक की शाखा में घुसे और कैशियर को बंदूक का भय दिखाकर उससे दो लाख से अधिक रुपये लूट लिये।

उन्होंने बताया कि उन्होंने शाखा के सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक भी छीन ली। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने दावा किया कि बदमाशों ने बंदूक का भय दिखाकर आठ लाख रुपये से अधिक की रकम लूटी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली