लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro : पंजाब के बैंक अधिकारी ने दिल्ली मेट्रो के आगे लगाई छलांग, मौत

By धीरज मिश्रा | Updated: October 28, 2023 18:01 IST

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक बैंक अधिकारी ने अपनी जान दे दी है। मृतक अमृतसर के पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी करता था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम की यह घटना है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिव्यांशु चोपड़ा के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो के आगे कूदकर एक बैंक अधिकारी ने किया सुसाइड बैंक अधिकारी पंजाब के एक बैंक में कार्यरत थापुलिस को मृतक के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Delhi Metro : दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो रेल का परिचालन शुक्रवार शाम करीब 20 मिनट के बाधित रहा। इसके पीछे कारण यह रहा कि एक शख्स के द्वारा मेट्रो के आगे छलांग लगाई गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई और जब तक शव को ट्रेक से हटाया नहीं गया तब तक के लिए परिचालन बाधित रहा। दरअसल, दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक बैंक अधिकारी ने अपनी जान दे दी है।

मृतक अमृतसर के पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी करता था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम की यह घटना है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिव्यांशु चोपड़ा के तौर पर हुई है। सुसाइड के कारणों को पता लगाने के लिए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि सुसाइड के पीछे दिव्यांशु की क्या मंशा थी। इस संबंध में किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, दिव्यांशु शुक्रवार को अमृतसर से दिल्ली आए थे। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने रेल के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।  

अमृतसर में परिवार के साथ रहते थे दिव्यांशु

पंजाब एंड सिंध बैंक में बतौर एक अधिकारी के तौर पर दिव्यांशु  चोपड़ा काम करते थे। साथ ही अपने पूरे परिवार के साथ अमृतसर में ही रहते थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने एक बैग बरामद किया है। बैग में रखे दस्तावेज जैसे आईकार्ड, पहचान पत्र की मदद से मृतक के नाम की पहचान हुई है। पुलिस ने बताया है कि वह कानाघनुपुर के बैंक में कार्यरत थे। पुलिस के पास एक फोन भी है। जिसके लॉक को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इस फोन के लॉक खुलने से आत्महत्या की तस्वीर भी साफ हो सकेगी। साथ ही पुलिस दिव्यांशु के परिवार को सूचना भी दे सकेंगे। इधर, आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए परिवार से भी पूछताछ की जाएगी। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनक्राइमCrime Branchदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास