2024 में सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और जिंदा जलाया, दिल्ली हवाई अड्डे पर अरेस्ट अहमद रजा हसन मेहदी, भाग रहा था यूरोप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 19, 2026 13:02 IST2026-02-19T12:58:37+5:302026-02-19T13:02:00+5:30

हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या के सिलसिले में वांछित बांग्लादेशी छात्र कार्यकर्ता को दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया।

Bangladesh 2024 Sub-Inspector Santosh Chaudhary murdered Ahmed Raza Hasan Mehdi arrested Delhi airport trying board flight Europe Student Leader Wanted | 2024 में सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और जिंदा जलाया, दिल्ली हवाई अड्डे पर अरेस्ट अहमद रजा हसन मेहदी, भाग रहा था यूरोप

file photo

Highlightsयूरोप भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पहचान अहमद रजा हसन मेहदी के रूप में हुई है।

नई दिल्लीः बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या मामले में वांछित एक बांग्लादेशी छात्र कार्यकर्ता को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया और वापस भेज दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, अहमद रजा हसन मेहदी नामक व्यक्ति को आव्रजन अधिकारियों ने उस समय रोका जब वह यूरोप जाने वाली उड़ान में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। पिछले साल एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या के सिलसिले में वांछित बांग्लादेशी छात्र कार्यकर्ता को दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया।

जब वह यूरोप भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। छात्र कार्यकर्ता की पहचान अहमद रजा हसन मेहदी के रूप में हुई है और उसे बांग्लादेश प्रत्यर्पित कर दिया गया है। बांग्लादेश के हबीगंज निवासी मेहदी पर 5 अगस्त, 2024 को सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी की हत्या का आरोप है।

यह घटना पड़ोसी देश में सत्ता परिवर्तन लाने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दौरान हुई थी। चौधरी की हत्या एक पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में हुई थी। उनका शव बाद में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। 5 अगस्त वह दिन है जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा था। उस दिन बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में आगजनी और लूटपाट की कई घटनाएं सामने आईं थीं।

सूत्रों के अनुसार, एक वायरल वीडियो में पहले मेहदी ने पुलिसकर्मी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी की शादी बांग्लादेश में हसीना को सत्ता से हटाने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन शुरू होने से एक साल से भी कम समय पहले हुई थी। हबीगंज के बानियाचांग पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में उनकी हत्या के तीन महीने बाद, चौधरी की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया।

वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस स्टेशन पर हमले वाले दिन, छात्रों और ग्रामीणों ने अन्यत्र हुई मौतों के विरोध में एक मार्च निकाला। जैसे ही वे पुलिस स्टेशन के पास पहुँचे, पुलिसकर्मियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें छह लोग मारे गए। क्रोधित ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया और उसमें आग लगा दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी अंदर फंस गए। खबरों के अनुसार, चौधरी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और जिंदा जला दिया।

Web Title: Bangladesh 2024 Sub-Inspector Santosh Chaudhary murdered Ahmed Raza Hasan Mehdi arrested Delhi airport trying board flight Europe Student Leader Wanted

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे