लाइव न्यूज़ :

बांदाः पति से झगड़ा, 3 बच्चे को लेकर नहर में कूदकर दी जान, केन नहर के किनारे कंगन और बच्चों के कपड़े मिले, बच्चों के शव मां के शरीर से बंधे मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2025 21:49 IST

बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने शिवराज ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि रिसौरा गांव के अखिलेश आरख की पत्नी रीना (30) अपने तीन बच्चों हिमांशु (नौ), अंशी (पांच) और प्रिंस (तीन) के साथ घर से लापता है।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों बच्चों के शव महिला के शरीर से बंधे हुए बरामद हुए।महिला अपने तीनों बच्चों के साथ घर से निकल गई थी।रीना और पति अखिलेश का झगड़ा हुआ था।

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र में पति से झगड़े के बाद शनिवार को एक महिला ने तीन बच्चों के साथ केन नहर में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नहर से चारों शव बरामद करने के बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने शिवराज ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि रिसौरा गांव के अखिलेश आरख की पत्नी रीना (30) अपने तीन बच्चों हिमांशु (नौ), अंशी (पांच) और प्रिंस (तीन) के साथ घर से लापता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और परिजन खोजबीन कर ही रहे थे कि दोपहर बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर केन नहर के किनारे महिला के कंगन और बच्चों के कुछ कपड़े रखे मिले। शिवराज ने बताया कि नहर में कूदने की आशंका के चलते केन नहर का पानी बंद करवाकर ग्रामीण गोताखोर और पुलिस ने जाल लगवाकर सभी की तलाश की, करीब चार बजे शाम को महिला और उसके तीनों बच्चों के शव महिला के शरीर से बंधे हुए बरामद हुए, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

एएसपी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि शुक्रवार व शनिवार की रात रीना और उसके पति अखिलेश का झगड़ा हुआ था, इसके बाद करीब तीन बजे तड़के महिला अपने तीनों बच्चों के साथ घर से निकल गई थी।

उन्होंने कहा कि महिला का पति और गांव वाले सुबह से ही उनकी तलाश कर रहे थे, उनके न मिलने पर दोपहर में पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला के पति अखिलेश को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO