लाइव न्यूज़ :

Banda Maa Murder: बेटी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में मां ने देखा, गला दबाकर हत्या करने के बाद गर्दन की हड्डी तोड़ी और शव तालाब के किनारे फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2024 09:58 IST

Banda Maa Murder: हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल मृतका की बेटी नीतू और उसके प्रेमी अतुल आरख को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में शामिल एक अन्य आरोपी ददुवा की तलाश की जा रही है।महिला की हत्या गला दबाने के कारण गर्दन की हड्डी टूटने से हुई। महिला की मौत के बाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए आरोपियों ने शव तालाब के किनारे फेंक दिया।

Banda Maa Murder:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को उसकी बेटी और बेटी के प्रेमी को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र पुलिस ने 30 जुलाई को बल्लान गांव के मजरा चक्की पुरवा में तालाब के किनारे से एक दलित महिला रजुलिया (45) का शव बरामद किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल मृतका की बेटी नीतू और उसके प्रेमी अतुल आरख को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी ददुवा की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या गला दबाने के कारण गर्दन की हड्डी टूटने से हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के बाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए आरोपियों ने शव तालाब के किनारे फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मृतका की बेटी नीतू और अतुल के बीच अवैध संबंध थे। अधिकारी ने बताया कि महिला ने 29 जुलाई की रात अपनी बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और दोनों को फटकार लगाई, जिससे क्षुब्ध होकर दोनों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्‍या की वारदात को अंजाम दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO