लाइव न्यूज़ :

घर में घुसा और रेप की कोशिश, युवती ने 50 वर्षीय सुखराज प्रजापति को फरसा से काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 11:20 IST

Banda: थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि प्रजापति कथित तौर पर उसके घर में घुस आया और यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में युवती को गिरफ्तार कर लिया है।घटना बृहस्पतिवार दोपहर को मुरवल गांव में हुई।फरसा से प्रजापति पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Banda:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवती ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने वाले व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में युवती को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर को मुरवल गांव में हुई।

बबेरू कोतवाली के प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे एक घर से सुखराज प्रजापति (50) का शव बरामद किया गया, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि प्रजापति के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर रात में ही युवती को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार ‘फरसा’ भी बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि प्रजापति कथित तौर पर उसके घर में घुस आया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। अपने बचाव में उसने घर में रखे फरसा से प्रजापति पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी युवती को शुक्रवार को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह