लाइव न्यूज़ :

बांदाः नशे में धुत 28 वर्षीय पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर 51 वर्षीय मां को मार डाला, आरोपी ने अपने छोटे भाई को कमरे में बंद कर दिया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2023 17:00 IST

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने बताया कि नरैनी कस्बे के राजनगर मोहल्ले में शराब के नशे में धुत रामबाबू कोरी (28) ने शुक्रवार तड़के चार बजे के आसपास अपनी मां रामानंदी (51) के सिर पर डंडे से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।छोटे भाई श्याम बाबू (23) को कमरे में बंद कर दिया था।

बांदाःउत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी कस्बे में शुक्रवार तड़के शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने बताया कि नरैनी कस्बे के राजनगर मोहल्ले में शराब के नशे में धुत रामबाबू कोरी (28) ने शुक्रवार तड़के चार बजे के आसपास अपनी मां रामानंदी (51) के सिर पर डंडे से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

गौर के मुताबिक, महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। गौर ने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के समय आरोपी ने अपने छोटे भाई श्याम बाबू (23) को कमरे में बंद कर दिया था।

श्याम बाबू ने सुबह पुलिस को वारदात की सूचना दी। एसएचओ ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडे को जब्त कर लिया गया है और रामानंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद