लाइव न्यूज़ :

बांदा में एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल; बेटे-बहू पर शक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2023 12:18 IST

मृतकों में चुन्नू कुशवाहा (65), उसकी पत्नी कैलशिया (62), भाभी तिजनिया (76) और पोते प्रियांशु (आठ) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव की है।पुलिस ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पारिवारिक अनबन की वजह से बालेंद्र ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि रविवार सुबह जानकारी मिली कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में चुन्नू कुशवाहा (65), उसकी पत्नी कैलशिया (62), भाभी तिजनिया (76) और पोते प्रियांशु (आठ) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

अभिनंदन के मुताबिक, घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले हैं और अब तक की जांच में सामने आया है कि चुन्नू की अपने बेटे बालेंद्र और उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। यही कारण है कि बालेंद्र की पत्नी पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी। अभिनंदन के अनुसार, बालेंद्र भी तीन दिन से घर में नहीं था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पारिवारिक अनबन की वजह से बालेंद्र ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

अभिनंदन के मुताबिक, पुलिस बालेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट और खोजी कुत्तों के जरिये साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अभिनंदन के अनुसार, चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। वहीं एक स्थानीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपराधियों ने पहले एक की छत पर हत्या की और नीचे दूसरे शख्स को मार डाला। वहीं कमरे में दो औरतों का गला रेता गया।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :बांदाक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली