बांदाः लाठियों से पीट-पीटकर 16 वर्षीय लड़के की हत्या, शव तालाब के किनारे फेंककर हमलावर फरार, पिता गंभीर रूप से घायल, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 18:31 IST2022-05-29T18:30:31+5:302022-05-29T18:31:39+5:30

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने रविवार को बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में शनिवार की देर रात लाठियों से पीट-पीटकर 16 वर्षीय एक लड़के प्रेमबाबू उर्फ दादू की हत्या कर शव तालाब के किनारे पानी में फेंककर हमलावर फरार हो गए।

Banda 16-year old boy beaten death sticks assailant absconded throw dead body pond father seriously injured uttar pradesh police | बांदाः लाठियों से पीट-पीटकर 16 वर्षीय लड़के की हत्या, शव तालाब के किनारे फेंककर हमलावर फरार, पिता गंभीर रूप से घायल, जानें मामला

लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

Highlightsपिता परशुराम उर्फ परसी (42) की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तीन बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बांदाः बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने एक किशोर की लाठियों से पीट-पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी। हमले में किशोर के पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने रविवार को बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में शनिवार की देर रात लाठियों से पीट-पीटकर 16 वर्षीय एक लड़के प्रेमबाबू उर्फ दादू की हत्या कर शव तालाब के किनारे पानी में फेंककर हमलावर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल हुए प्रेमबाबू के पिता परशुराम उर्फ परसी (42) की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि इस सिलसिले में हमलावर जयकरन और उसके तीन बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि हमलावरों के कुछ परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगभग छह-सात माह पूर्व जयकरन की बेटी परशुराम के भांजे के साथ चली गई थी, जो अब तक वापस नहीं लौटी। सूत्रों ने बताया कि जयकरन को शक था कि उसकी बेटी को भगाने में परशुराम का हाथ था और इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता था।

झारखंड में दुष्कर्म के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा में मेहरमा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चिकित्सक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहरमा थाना क्षेत्र के आदिवासी टोला की एक महिला ने प्रखंड कार्यालय के समीप एक नर्सिंग होम के संचालक सह चिकित्सक डॉ अमरनाथ कुशवाहा पर इलाज के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

जिसके आधार पर चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि गत बृहस्पतिवार को पारिवारिक विवाद में उसने जहर खा लिया था, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। महिला ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान नर्सिंग होम के संचालक डॉ अमरनाथ कुशवाहा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस संबंध में थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे इलाज और चिकित्सा जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उपाधीक्षक एस.एस.तिवारी ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Web Title: Banda 16-year old boy beaten death sticks assailant absconded throw dead body pond father seriously injured uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे