लाइव न्यूज़ :

महिला मित्र से मिलने गए युवक को भीड़ ने खंभे से बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा,15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2023 16:55 IST

यूपीः बड़गांव निवासी सोनू गुप्ता शाम को गांव की एक महिला मित्र से मिलने उसके घर गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर खंभे में बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने खंभे में बांध कर मारने पीटने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया।15 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राम स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में महिला मित्र से मिलने गए एक युवक को भीड़ द्वारा खंभे में बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दो दिन पहले बड़गांव निवासी सोनू गुप्ता शाम को गांव की एक महिला मित्र से मिलने उसके घर गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर खंभे में बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा। इसी बीच कुछ लोगों ने खंभे में बांध कर मारने पीटने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना से मंगलवार को बताया कि प्रसारित वीडियों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संजय, सरोज , राम स्वरूप सहित 15 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राम स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली