लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर मर्डरः चार वर्षीय पुत्र की गला रेतकर हत्या, 26 वर्षीय पिता कमलेश नगेशिया अरेस्ट, बेटे को मारने से पहले आंगन में मुर्गे का गला रेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2024 13:53 IST

Balrampur Murder: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआडीह गांव में पुलिस ने कमलेश नगेशिया (26) को अपने पुत्र अविनाश की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को कमलेश अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा।किसी की बलि चढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। कमलेश की पत्नी भी अपने दो बेटों को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई।

बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चार वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआडीह गांव में पुलिस ने कमलेश नगेशिया (26) को अपने पुत्र अविनाश की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कमलेश के परिजनों ने जानकारी दी कि शनिवार को कमलेश अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा।

पुलिस ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों से कहने लगा कि उसके कानों में अजीब सी आवाज सुनाई दे रही है और उसे किसी की बलि चढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने कमलेश की बातों पर ध्यान नहीं दिया और रात में भोजन के बाद सभी सोने चले गए और कमलेश की पत्नी भी अपने दो बेटों को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई।

उन्होंने बताया कि रात में कमलेश अचानक उठा और उसने घर के आंगन में एक मुर्गे का गला रेत दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह अपने बड़े बेटे अविनाश को उठाकर आंगन में ले आया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब परिवार के सदस्यों को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने कमलेश को पकड़ लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार कमलेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली