लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद का मामला, बेटे ने अपने माता-पिता की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या की

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 3, 2021 15:50 IST

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के देहात थाना क्षेत्र में पुत्र ने पिता और मां को मार डाला। 62 साल के पिता झगड़ा रोकने के लिए बीच में आ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।देहात थाना क्षेत्र के दुल्हापुर हनुमन्तनगर में सोहनलाल का जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था।सोहनलाल अलग मकान बना कर रहता था। जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद बढ़ गया।

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जमीन विवाद और पारिवारिक झगड़े में पुत्र ने मां और बाप को मार डाला।

बलरामपुर के देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने माता-पिता की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मंगलवार को जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद बढ़ गया

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के दुल्हापुर हनुमन्तनगर में सोहनलाल का जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। सोहनलाल अलग मकान बना कर रहता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद बढ़ गया।

सोहनलाल, छोटे भाई की पत्नी राधा को मारने लगा। राधा को बचाने के लिये सोहनलाल के पिता मायाराम (62) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (60) आ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोहनलाल ने राधा को छोड़ मां-बाप को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। घटना में मायाराम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मुन्नी देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद सोहनलाल फरार हो गया। 

पड़ोसी ने महिला को चाकू से हमला कर घायल किया, जबरन तेजाब पिलाने का प्रयास किया

बदायूं जिले के थाना कादर चौक के एक गांव में एक महिला को उसके पड़ोसी ने तेजाब पिलाने का प्रयास किया और विरोध करने पर महिला के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के परिजनों द्वारा की गयी शिकायत में बताया गया है कि थाना कादर चौक इलाके के सकरी कासिमपुर गांव में काजल (30) अपने घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। सोमवार देर रात को महिला के घर मे पड़ोसी युवक सतेंद्र सिंह घुस आया और जबरन उसे तेजाब पिलाने का प्रयास किया।

असफल होने पर उसने महिला के पेट मे चाकू घोंप दिया

असफल होने पर उसने महिला के पेट मे चाकू घोंप दिया। उन्होंने बताया कि महिला और उसके बच्चों का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया, ‘‘महिला के घरवालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि महिला ठीक से बोल नहीं पा रही है।’’ 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा