लाइव न्यूज़ :

Balrampur jawan firing: जवान ने सर्विस राइफल से बरसाई मौत?, घटना में रुपेश पटेल-संदीप पांडेय की मौत और अंबुज शुक्ला-राहुल बघेल घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2024 15:16 IST

Balrampur jawan firing: अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने सर्विस इंसास राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देBalrampur jawan firing: भुताही शिविर में सीएएफ की 11 वीं बटालियन तैनात हैं।Balrampur jawan firing: गोली लगने से जवान रूपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।Balrampur jawan firing: संदीप पांडेय ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Balrampur jawan firing:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान द्वारा अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी किए जाने के कारण दो जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सामरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूताही गांव में स्थित सीएएफ के 11वीं बटालियन के शिविर में आज सुबह जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान रूपेश पटेल और संदीप पांडेय की मौत हो गई तथा जवान अंबुज शुक्ला और राहुल बघेल घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भुताही गांव में सीएएफ का शिविर बनाया गया है। भुताही शिविर में सीएएफ की 11 वीं बटालियन तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने सर्विस इंसास राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

इस घटना में चार जवानों को गोली लगी। गोली लगने से जवान रूपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जब तीन घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तब संदीप पांडेय ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने बताया कि घटना के बाद गोलीबारी करने वाले जवान सिदार को पकड़ लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। गर्ग ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये