लाइव न्यूज़ :

जबरन धन की वसूली, पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त सिपाही ध्रुव चंद्र-राजू यादव, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2025 11:51 IST

बलरामपुरः जरवा कोतवाली में चार सितंबर 2023 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबलरामपुरः 21 जनवरी 2025 को कांस्टेबल ध्रुव चंद्र एवं राजू यादव को सजा सुनाई गई थी।बलरामपुरः उप्र अधीनस्थ श्रेणी के दंड एवं अपील नियमावली के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।बलरामपुरः दुरुपयोग या अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

बलरामपुरः बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में तैनाती के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति से जबरन धन वसूली करने का दोषी पाये जाने पर दो पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि जरवा कोतवाली में तैनात आरक्षी (सिपाही) ध्रुव चंद्र एवं राजू यादव के खिलाफ एक स्थानीय व्यक्ति से जबरन धन की वसूली करने के विरुद्ध जरवा कोतवाली में चार सितंबर 2023 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि मुकदमे में सुनवाई के उपरांत विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, गोरखपुर द्वारा 21 जनवरी 2025 को कांस्टेबल ध्रुव चंद्र एवं राजू यादव को सजा सुनाई गई थी। एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत दोषी पाए गए दोनों पुलिसकर्मियों को विभागीय कार्यवाही करते हुए उप्र अधीनस्थ श्रेणी के दंड एवं अपील नियमावली के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी सेवक विशेषकर पुलिस विभाग के कार्यरत व्यक्ति द्वारा भ्रष्टाचार किया जाना अत्यन्त गम्भीर अनियमितता है और यह पुलिस सेवा नियमों का घोर उल्लंघन है, जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार तथा पद का दुरुपयोग या अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनौकरीकोर्टup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज