लाइव न्यूज़ :

Balrampur Crime News: नौ वर्षीय बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, शव क्षत विक्षत हालत में जंगल के पास झाड़ियों में बरामद, बकरियां चराकर लौट रहा था और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2023 13:02 IST

Balrampur Crime News: जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और ड्रोन कैमरों से उसकी तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशव क्षत-विक्षत हालत में झाड़ियों में मिला। पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।मृतक बच्चों के परिजनों को दस-दस लाख का मुआवजा दिया जाए। 

Balrampur Crime News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास तेंदुआ एक नौ वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, जिसका शव क्षत विक्षत हालत में जंगल के पास झाड़ियों में बरामद किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी एम बी सिंह ने बताया समीर बकरियां चराकर जब सोमवार शाम लौट रहा था।

तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की और उसका शव क्षत-विक्षत हालत में झाड़ियों में मिला। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और ड्रोन कैमरों से उसकी तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक एसपी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग की लापरवाहियों के कारण मासूम बच्चों की जान जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतक बच्चों के परिजनों को दस-दस लाख का मुआवजा दिया जाए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO