लाइव न्यूज़ :

Balrampur Crime News: पांच वर्षीय बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया, क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद, बच्चा नाना के साथ शौच के लिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2023 12:13 IST

Balrampur Crime News: सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा गांव में उस वक्त की है, जब बच्चा अपने नाना के साथ शौच के लिए पास में ही जंगल के किनारे गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरमेश का पांच वर्षीय पुत्र रितेश अपनी मां के साथ नाना के घर आया हुआ था।गांव वाले दौड़े तब तक तेंदुआ बच्चे को लेकर गायब हो चुका था। बच्चे की तलाश शुरू की तो उसका क्षत-विक्षत शव जंगल के करीब पड़ा मिला।

Balrampur Crime News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पांच वर्षीय एक बच्चे को कथित तौर पर तेंदुआ उठाकर ले गया था, जिसका क्षत-विक्षत शव जंगल के पास के पास बरामद किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, घटना सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा गांव में उस वक्त की है, जब बच्चा अपने नाना के साथ शौच के लिए पास में ही जंगल के किनारे गया था। क्षेत्रीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पचपेड़वा विकास खंड के बनकटवा गांव में जोगिहवा गांव निवासी रमेश का पांच वर्षीय पुत्र रितेश अपनी मां के साथ नाना के घर आया हुआ था।

उन्होंने बताया कि बच्चा अपने नाना खुशहाल के साथ शुक्रवार शाम को जंगल किनारे शौच के लिए गया था कि तभी झाड़ियों में छिपकर बैठा तेंदुआ उसे उठा कर ले गया। अधिकारी ने बताया कि बच्चे की चीख सुनकर खुशहाल और गांव वाले दौड़े तब तक तेंदुआ बच्चे को लेकर गायब हो चुका था।

कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की तो उसका क्षत-विक्षत शव जंगल के करीब पड़ा मिला। उन्होंने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम तुलसीपुर के साथ वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने एवं अन्य उपाय करने के निर्देश दिए गए है। अधिकारी ने बताया की शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा