लाइव न्यूज़ :

कार पलटकर तालाब में गिरी, चालक समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2021 16:56 IST

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र का मामला है। सभी लोग गोंडा जिले के मनहना गांव के निवासी थे।

Open in App
ठळक मुद्देकार सवार छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी।12 वर्षीय उत्कर्ष के जन्मदिन के अवसर पर देवी पाटन मंदिर जा रहे थे। अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी छह लोग मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।

बलरामपुरः बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह एक कार पलटकर तालाब में गिर गई जिससे चालक समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग बच्चे के जन्मदिन के मौके पर देवी पाटन मंदिर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार महाराजगंज तराई के लोहकवा गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे (तालाब) में पलट गई और कार सवार छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

उन्होंने बताया कि ये सभी लोग 12 वर्षीय उत्कर्ष के जन्मदिन के अवसर पर देवी पाटन मंदिर जा रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से लोगों को निकालकर जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी छह लोग मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।

उन्होंने बताया कि घटना में उत्‍कर्ष (12) उसके पिता कृष्ण कुमार सिंह (38) मां स्नेहलता (35), परिवार के सौम्य (18) लिली (14) और चालक शत्रोहन कुमार (30) की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग गोंडा जिले के मनहना गांव के निवासी थे।

शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला

मौके से गुजर रहे चश्मदीद अब्दुल हक़ीब ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार बलरामपुर से तुलसीपुर की तरफ जा रही थी जबकि एक मोटर साइकिल पर दो लोग दूसरी दिशा से आ रहे थे तभी कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि वो जब मौके पर पहुंचे तो बाइक सड़क पर गिरी हुई थी और कार सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलटी हुई थी जिसमें लोग फंसे हुए थे।

अब्दुल हक़ीब बताते है कि जब सबको गाड़ी से बाहर निकाला गया तो एक बच्ची की सांस चल रही थी लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीण बताते हैं कि कार जब पलटी उसके बाद हम लोगों ने किसी तरह शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुए है जिसे गोंडा के एक अस्पताल रेफर किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा