लाइव न्यूज़ :

बलरामपुरः 70 वर्षीय सरोज सिंह की तकिये से गला घोंटकर हत्या?, नकदी, लाखों रुपये के जेवरात और लाइसेंसी रिवॉल्वर चुराए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2024 19:30 IST

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि देर रात करीब एक बजे अज्ञात लुटेरे सीढ़ी लगाकर दशरथ सिंह के घर की छत पर चढ़ गए और घर के उन दो कमरों को बंद कर दिया जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे कमरे में घुस गए जहां 70 वर्षीय सरोज सिंह अकेली थीं। लुटेरों ने कथित तौर पर तकिये से उनका गला घोंटकर हत्या कर दी।नकदी, कई लाख रुपये मूल्य के जेवरात और परिवार की लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ली और भाग गए।

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अज्ञात लुटेरों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिये। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सुदर्शन जोत गांव में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुई इस घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा, ''देर रात करीब एक बजे अज्ञात लुटेरे सीढ़ी लगाकर दशरथ सिंह के घर की छत पर चढ़ गए और घर के उन दो कमरों को बंद कर दिया जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे।

इसके बाद वे दूसरे कमरे में घुस गए जहां 70 वर्षीय सरोज सिंह अकेली थीं। लुटेरों ने कथित तौर पर तकिये से उनका गला घोंटकर हत्या कर दी।'' उन्होंने बताया कि हमलावरों ने नकदी, कई लाख रुपये मूल्य के जेवरात और परिवार की लाइसेंसी रिवॉल्वर चुरा ली और भाग गए। कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''अपराधियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उम्मीद है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे।'' अधिकारियों के अनुसार, गृहस्वामी अखिलेश सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने करीब तीन लाख रुपये नकद, लगभग आठ लाख रुपये के आभूषण और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी कर ली है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली