लाइव न्यूज़ :

बलियाः युवक ने मामूली बात को लेकर युवती पर किया हमला, धारदार हथियार से हत्या कर मार डाला, मामा-मामी घायल

By भाषा | Updated: August 14, 2022 20:56 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज करन नय्यर ने रविवार को बताया कि बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी मोहल्ले के दिलशाद नामक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली अरमाना (27) के घर में घुसकर शनिवार देर रात को धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।आरोपी ने अरमाना की मामी बदरू निशा (56) और मामा कुर्बान शाह (60) को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलियाः बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी मोहल्ले में एक युवक ने मामूली बात को लेकर एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके मामा-मामी पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार की रात की है और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज करन नय्यर ने रविवार को बताया कि बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी मोहल्ले के दिलशाद नामक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली अरमाना (27) के घर में घुसकर शनिवार देर रात को धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अरमाना की मामी बदरू निशा (56) और मामा कुर्बान शाह (60) को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दिलशाद ने बलिया शहर कोतवाली में पहुंच कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नय्यर ने बताया कि दिलशाद मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने दिलशाद की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा अन्‍य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, दिलशाद का कुछ दिनों पहले अरमाना से रास्ते में टक्कर लगने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें युवती ने दिलशाद को थप्पड़ मार दिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली