लाइव न्यूज़ :

दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, पति, ससुर और सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 18:20 IST

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव में सोमवार देर रात उर्मिला (20) का शव ससुराल के एक कमरे में फांसी से लटकता पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउर्मिला के ससुराल के लोग उसे दहेज के लिये अक्सर प्रताड़ित करते थे।सास सोनापति व पति चंदन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शादी 15 फरवरी 2022 को मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव के निवासी चंदन से हुई थी। 

बलियाः बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में कथित रूप से दहेज को लेकर प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पति समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव में सोमवार देर रात उर्मिला (20) का शव ससुराल के एक कमरे में फांसी से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि उर्मिला के पिता हरेंद्र साहनी का आरोप है कि उर्मिला के ससुराल के लोग उसे दहेज के लिये अक्सर प्रताड़ित करते थे।

साहनी की तहरीर पर उर्मिला के पति चंदन साहनी, ससुर जयराम साहनी और सास सोनापति देवी सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सास सोनापति व पति चंदन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उर्मिला की शादी 15 फरवरी 2022 को मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव के निवासी चंदन से हुई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट