लाइव न्यूज़ :

Ballia news: स्कूल जा रही छठी कक्षा की दो छात्राओं की ट्रक से कुचलकर मौत

By भाषा | Updated: March 18, 2020 20:17 IST

राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को दो अप्रैल तक बंद रखने के सरकारी आदेश के बावजूद स्कूल खोलने के मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिल्थरा रोड तहसील के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि फरसाटार ग्राम में आज पूर्वाह्न छठी कक्षा को दो छात्रायें कुमारी अंशू और कुमारी सोनम ‘मदर जमीला स्कूल’ जा रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिल्थरारोड-नगरा मार्ग अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बलियाः जिले के उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार ग्राम में बुधवार को स्कूल जा रही छठी कक्षा की दो छात्राओं की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है।

राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को दो अप्रैल तक बंद रखने के सरकारी आदेश के बावजूद स्कूल खोलने के मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिल्थरा रोड तहसील के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि फरसाटार ग्राम में आज पूर्वाह्न छठी कक्षा को दो छात्रायें कुमारी अंशू और कुमारी सोनम ‘मदर जमीला स्कूल’ जा रही थीं।

उसी दौरान एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिल्थरारोड-नगरा मार्ग अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश के बाबजूद स्कूल खोलने और वहां पढ़ाई कराने के मामले की जांच की जा रही है। समुचित कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली