लाइव न्यूज़ :

Ballia News: स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा के साथ नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 12:41 IST

Ballia News: जिला महिला अस्पताल से किशोरी को आजमगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

Open in App

Ballia News: बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ उसी के स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपी रिश्ते में किशोरी का चाचा और पड़ोसी है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली, 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा गत 22 सितंबर को रतसड़ इंटर कालेज में पढ़ने के लिए साइकिल से स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में उसके स्कूल में ही 12वीं में पढ़ने वाला उसका रिश्ते का चाचा मिल गया।

वह किशोरी को बहला—फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर बने कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी पीड़िता किशोरी को रतसड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास छोड़कर धमकी देते हुए भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने किशोरी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला महिला अस्पताल से किशोरी को आजमगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम किशोरी स्वस्थ होने पर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि किशोरी की तहरीर पर 17 वर्षीय आरोपी छात्र के खिलाफ बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने के आरोप और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि किशोरी और आरोपी पड़ोसी हैं और आरोपी किशोरी का रिश्ते में चाचा है। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :दुष्कर्मउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई