लाइव न्यूज़ :

Ballia News: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनकर वारदात को दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 11:44 IST

Ballia News: जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बलिया रेफर कर दिया

Open in App

Ballia News:  बलिया जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने सरकारी विद्यालय से अपने घर लौट रहे प्रधानाध्यापक को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक सहायक शिक्षिका भी घायल हो गई। उसके अनुसार, जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड कस्बे के यादव नगर निवासी देवेंद्र यादव (57) मंगलवार को देवरिया जिले के सरकारी कंपोजिट विद्यालय में आयोजित एक संकुल बैठक में शामिल होने के बाद उसी स्कूल की सहायक अध्यापिका कंचन सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

तभी साहुनपुर गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उनकी सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने बताया कि विरोध करने पर अपराधियों ने देवेंद्र यादव को गोली मार दी। उसने बताया कि इस घटना में देवेंद्र यादव और बिल्थरारोड के बीबीपुर मोहल्ले की निवासी कंचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बलिया रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बलिया से यादव को मऊ और फिर वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया। वाराणसी ले जाते समय मंगलवार देर शाम देवेंद्र यादव की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई