लाइव न्यूज़ :

UP: दलित युवती के साथ गन्ने के खेत में पहले किया रेप फिर बनाया अश्लील वीडियो, सामने आकर लड़की ने दर्ज करवाई शिकायत

By भाषा | Updated: October 1, 2022 15:52 IST

घटना को लेकर बयान देते हुए बांसडीह कोतवाली के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया का आरोपी ने युवती को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बलिया जिले एक दलित युवती के साथ रेप हुआ है। रेप के बाद उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। इस घटना के बाद लड़की ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को युवती के गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। 

क्या है पूरा मामला

बांसडीह कोतवाली के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती की तहरीर पर शनिवार को उसके गांव के निवासी राहुल राजभर (22) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

गन्ने के खेत में युवती के साथ हुआ रेप

इस पर बोलते हुए थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दलित युवती 20 सितंबर को अपरान्ह शौच के लिए जा रही थी, तभी राहुल राजभर ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। 

युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया

योगेंद्र सिंह के मुताबिक, युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इससे पहले राजस्थान में एक नाबालिग का हुआ था रेप

इस घटना से पहले राजस्थान में एक नाबालिग के साथ भी रेप हुआ था। यह घटना सीमावर्ती बाड़मेर जिले के गुडामालानी थाना क्षेत्र में हुआ था।  पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार घटना शनिवार (24 सितम्बर) की है। ऐसे में पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी है। 

स्कूल के बाथरूम में हुई थी घटना

मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि एक सरकारी स्कूल के बाथरूम में आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस पर बोलते हुए गुडामालानी थाना अधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि आरोपी की पहचान गोपाल सिंह के रूप में की गई है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO