16 वर्षीय लड़की को शुभम खरवार ने 13 फरवरी 2024 को किया अगवा, हरियाणा ले जाकर बार-बार रेप?, पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 15:57 IST2026-01-03T15:56:27+5:302026-01-03T15:57:41+5:30

Ballia Crime: गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का गांव के ही रहने वाले शुभम खरवार उर्फ निर्मोही ने 13 फरवरी 2024 को अपहरण कर लिया था।

Ballia Crime Shubham Kharwar abducted 16-year-old girl February 13, 2024 took her Haryana raped her repeatedly how police freed her | 16 वर्षीय लड़की को शुभम खरवार ने 13 फरवरी 2024 को किया अगवा, हरियाणा ले जाकर बार-बार रेप?, पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की की मां की शिकायत पर शुभम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की के दादा ने हरियाणा जाकर उसे मुक्त कराया और 30 दिसंबर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि शुभम खरवार उसे अगवा कर हरियाणा ले गया और उससे बार-बार दुष्कर्म किया।

Ballia:उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, फेफना थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का गांव के ही रहने वाले शुभम खरवार उर्फ निर्मोही ने 13 फरवरी 2024 को अपहरण कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर शुभम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की के दादा ने हरियाणा जाकर उसे मुक्त कराया और 30 दिसंबर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि शुभम खरवार उसे अगवा कर हरियाणा ले गया और उससे बार-बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी शुभम खरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Web Title: Ballia Crime Shubham Kharwar abducted 16-year-old girl February 13, 2024 took her Haryana raped her repeatedly how police freed her

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे