लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: 30 वर्षीय पत्नी, 7 साल और 4 माह बेटों की धारदार हथियार से हत्या, पेड़ पर लटका मिला पति, आखिर क्या है वजह और कौन है इसके पीछे, पढ़े सुसाइड नोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2023 11:03 IST

Ballia Crime News: पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सोमवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में रविवार देर रात शशिकला (30) और दो बेटों सूर्या राव (7) तथा चार माह के मिठ्ठू का घर के सामने बगीचे में शव मिला तथा पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम (35) फंदे से लटका मिला।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जीजा श्रवण राम उसकी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहे हैं।छानबीन करने पर शशिकला और उसके दो बेटों का शव घर के सामने बगीचे में मिला।

Ballia Crime News: बलिया जिले के देवडीह गांव में पारिवारिक विवाद के कारण 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सोमवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में रविवार देर रात शशिकला (30) और दो बेटों सूर्या राव (7) तथा चार माह के मिठ्ठू का घर के सामने बगीचे में शव मिला तथा पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम (35) फंदे से लटका मिला।

उन्होंने बताया कि रविवार रात को नगरा थाना क्षेत्र के ढोढवा गांव के अंकित ने बांसडीह थाने में आकर सूचना दी कि उसके जीजा श्रवण राम उसकी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल श्रवण राम के घर पहुंची। पुलिस द्वारा मौके पर छानबीन करने पर शशिकला और उसके दो बेटों का शव घर के सामने बगीचे में मिला।

पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि इन सभी की किसी धारदार हथियार से हत्या की गयी। पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस द्वारा घटनास्थल की छानबीन करने पर श्रवण राम की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी और दोनों बेटों की हत्या कर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि श्रवण कुमार का अपनी पत्नी से आपसी विवाद का मुकदमा बलिया की एक स्थानीय अदालत में चला था। डेढ़ वर्ष पूर्व आपस में सुलह करने के बाद शशिकला ससुराल वालों से अलग पति और बच्चों के साथ रहने लगी थी। उसके बाद भी पति और पत्नी में विवाद होता रहता था।

रविवार को भी पति और पत्नी में आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी चार शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा