लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, जबरन फार्म हाउस में ले गया अमरजीत सिंह और किया हैवानियत, चाचा गौतम सिंह ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 14:11 IST

Ballia crime news: बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी

Open in App
ठळक मुद्देचाचा गौतम सिंह पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

बलियाः बलिया जिले में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 15 अगस्त की है जब बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी।

उसने बताया कि तभी उसके गांव का ही निवासी अमरजीत सिंह (35) छात्रा को जबरन अपने फार्म हाउस में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह और उसके चाचा गौतम सिंह पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

थाना प्रभारी मूल चन्द्र चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रविवार को दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली