Ballia crime news: बहन को मार ससुराल वालों ने बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार?, भाई ने कहा- पति रवि गिरि, देवर राजू गिरि और सास ने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 15:21 IST2025-08-26T15:21:23+5:302025-08-26T15:21:57+5:30

Ballia crime news: पुलिस ने बताया कि खुशी वर्मा (25) की रविवार को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

Ballia crime news Sister killed and in-laws cremated her without informing anyone Brother said Husband Ravi Giri, dewar Raju Giri and sasu killed her | Ballia crime news: बहन को मार ससुराल वालों ने बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार?, भाई ने कहा- पति रवि गिरि, देवर राजू गिरि और सास ने मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।गिरि और ससुराल के अन्य लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

Ballia: बलिया नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुशी वर्मा (25) की रविवार को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले के निवासी रिंकू वर्मा की तहरीर पर सोमवार को खुशी के पति रवि गिरि, देवर राजू गिरि और सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि रिंकू वर्मा ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी बहन की शादी ढाई वर्ष पूर्व रवि कुमार गिरि से हुई थी तभी से गिरि और ससुराल के अन्य लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण 24 अगस्त को आरोपियों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति रवि कुमार गिरि को बन्धा रोड स्थित बेदुआ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 

Web Title: Ballia crime news Sister killed and in-laws cremated her without informing anyone Brother said Husband Ravi Giri, dewar Raju Giri and sasu killed her

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे