लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: 19 वर्षीया युवती के घर में घुसकर 26 और 27 अप्रैल की मध्य रात्रि में सौरभ चौहान ने किया बलात्कार, पीड़िता की मां ने थाने में की शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2024 17:49 IST

Ballia Crime News: नगरा थाना के प्रभारी (एसओ) अतुल कुमार मिश्र ने सोमवार को तहरीर के हवाले से बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीया युवती के घर में घुसकर गत 26 और 27 अप्रैल की मध्य रात्रि में थाना क्षेत्र के मलप गांव के सौरभ चौहान ने उससे बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे457 (रात में किसी के घर में छिपकर अतिचार करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पुलिस ने आरोपी सौरभ चौहान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Ballia Crime News: बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एक युवती के घर में घुसकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगरा थाना के प्रभारी (एसओ) अतुल कुमार मिश्र ने सोमवार को तहरीर के हवाले से बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीया युवती के घर में घुसकर गत 26 और 27 अप्रैल की मध्य रात्रि में थाना क्षेत्र के मलप गांव के सौरभ चौहान ने उससे बलात्कार किया।

मिश्र ने बताया कि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर सौरभ चौहान के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 354 (महिला की मर्जी के विरुद्ध अश्लील चित्र दिखाना) और 457 (रात में किसी के घर में छिपकर अतिचार करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी सौरभ चौहान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रविवार को बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली