लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म?, किराएदार के 6, 13 और 16 साल के 03 नाबालिग बच्चों ने किया हैवानियत, भेजे गए बाल सुधार गृह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2024 13:05 IST

Ballia crime news: पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि बलिया शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शिकायतकर्ता के मकान में रह रहे दो किरायेदारों के तीन लड़कों ने बुधवार की शाम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देमऊ के बाल सुधार गृह भेज दिया।छह वर्षीय किशोर आरोपी को रिहा कर दिया है।अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया था कि आरोपियों की उम्र 6 वर्ष, 13 वर्ष और 16 वर्ष है।

Ballia crime news: बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया, जबकि छह साल के एक अन्य आरोपी को रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि मामले में शनिवार को पुलिस ने 13 और 16 साल की उम्र के दो किशोर अपराधियों को बलिया की किशोर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें मऊ के बाल सुधार गृह भेज दिया। सिंह ने कहा कि छह वर्षीय किशोर आरोपी को पुलिस ने रिहा कर दिया है।

पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि बलिया शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शिकायतकर्ता के मकान में रह रहे दो किरायेदारों के तीन लड़कों ने बुधवार की शाम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया था कि आरोपियों की उम्र छह वर्ष, 13 वर्ष और 16 वर्ष है।

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर शुक्रवार रात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली