लाइव न्यूज़ :

ballia crime news: दहेज रूपी दानव, पिता से पैसा और कार मांगो, बात नहीं मानी, कुमकुम को पति रजनीश राय, ससुर सत्येंद्र और देवर विकास ने मार डाला 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 20:10 IST

ballia crime news: पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने सोमवार को बताया कि गाजीपुर जिले के जमानिया कस्बे के निवासी प्रमोद राय ने गत 17 अगस्त को नरही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी कुमकुम की 21 अप्रैल 2019 को नरही गांव के निवासी रजनीश राय के साथ शादी हुई थी।रजनीश, उसका भाई, पिता और मां दहेज की मांग को लेकर कुमकुम को अक्सर मारते-पीटते थे।कुमकुम की तबीयत बहुत खराब है और वे उसे इलाज के लिए बनारस ले जा रहे हैं।

ballia crime news: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की नरही पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर एक युवती की कथित तौर पर हत्या किए जाने के मामले में उसके पति, ससुर और देवर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने सोमवार को बताया कि गाजीपुर जिले के जमानिया कस्बे के निवासी प्रमोद राय ने गत 17 अगस्त को नरही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी कुमकुम की 21 अप्रैल 2019 को नरही गांव के निवासी रजनीश राय के साथ शादी हुई थी।

एसपी के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही रजनीश, उसका भाई, पिता और मां दहेज की मांग को लेकर कुमकुम को अक्सर मारते-पीटते थे। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने शिकायत में कहा है कि 16 अगस्त को रजनीश के भाई ने उसे फोन कर बताया कि कुमकुम की तबीयत बहुत खराब है और वे उसे इलाज के लिए बनारस ले जा रहे हैं।

एसपी के अनुसार, पिता ने शिकायत में कहा कि रजनीश के भाई का फोन आने के बाद जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा, तो उसे स्कॉर्पियो में मरणासन्न अवस्था में पड़ी पाया। एसपी ने बताया कि मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से अस्पताल में भर्ती नहीं कराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रजनीश, उसके भाई विकास और पिता सत्येंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के अनुसार, रजनीश की मां फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज