लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: पांचों सगे भाइयों को 10-10 साल, मां सहित तीन आरोपियों को 7-7 साल कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा, आखिर क्या है मामला, कोर्ट का बड़ा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2024 13:52 IST

Ballia Crime News: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश रवि करण सिंह की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को दोषी करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।लाठी डंडे व ईंट-पत्थर से मारपीट में घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी।

Ballia Crime News: बलिया की एक स्थानीय अदालत ने एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या के करीब दो वर्ष पुराने मामले में पांच सगे भाइयों और उनकी मां सहित कुल आठ आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने पांचों भाइयों को 10-10 साल और मां सहित तीन आरोपियों को सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश रवि करण सिंह की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को दोषी करार दिया। उन्होंने बताया कि अदालत ने रेवती थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव निवासी पांच सगे भाइयों मन जी यादव, विनोद यादव, छोटक यादव, सुनील यादव और अनिल यादव को 10-10 साल और तीन आरोपियों उनकी मां सुंदरी यादव तथा दो अन्य सोनू यादव व मनीष यादव को सात-सात साल के कारावास व पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के रेवती थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव में 30 नवंबर 2021 की शाम पुरानी रंजिश को लेकर वीर बहादुर यादव को लाठी डंडे व ईंट-पत्थर से मारपीट में घायल कर दिया गया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी।

इस मामले में मृतक के बेटे रविंद्र कुमार यादव की तहरीर पर सभी आठों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस ने विवेचना के उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया और सोमवार को अदालत ने सुनवाई पूरी कर सजा सुनाई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO