लाइव न्यूज़ :

ballia crime news: भाई और बहन थे प्रेमी, शादी पर परिवार राजी नहीं, चंदन और सोनी यादव ने जहर खाया, युवक की मौत, जीवन से लड़ रही प्रेमिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2024 19:13 IST

ballia crime news: बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि शोभा छपरा गांव में एक खेत में ग्रामीणों ने बेहोशी की स्थिति में प्रेमी और प्रेमिका को देखा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचाया। उपचार के दौरान प्रेमी चंदन यादव (25) की मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ballia crime news: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों के कथित तौर पर शादी के लिए नहीं मानने पर प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया, जिसमें युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। परिजनों द्वारा शादी की अनुमति नहीं मिलने पर प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसके बाद प्रेमी की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने शनिवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में एक खेत में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बेहोशी की स्थिति में प्रेमी और प्रेमिका को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों की सलाह पर दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रेमी चंदन यादव (25) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बैरिया थाना क्षेत्र के चौकी चांद दियर पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रेमी चंदन यादव और प्रेमिका सोनी यादव (20) पड़ोसी थे तथा रिश्ते में भाई और बहन थे। सीओ ने बताया कि प्रेमी युगल का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे।

 लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इस बीच, सोनी यादव के परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। इसी को लेकर प्रेमी युगल शुक्रवार की रात्रि अपने घर से निकले और विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा