लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: 27 अगस्त को बिसौली गांव 16 वर्षीय किशोरी को आकाश गौड़ ने किया अगवा, किया रेप, पुलिस ने मुक्त कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 12:33 IST

Ballia crime news: पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी को 27 अगस्त को बिसौली गांव निवासी आकाश गौड़ (22) ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़िता ने बयान दिया कि आकाश उसे अगवा कर ले गया तथा कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ी गईं। सहतवार के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया है।

Ballia crime news: बलिया जिले की सहतवार थाना पुलिस ने कथित तौर पर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी को 27 अगस्त को बिसौली गांव निवासी आकाश गौड़ (22) ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में किशोरी की भाभी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) और 87 (इच्छा के विरुद्ध विवाह के लिए मजबूर करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बृहस्पतिवार को ही मुक्त करा लिया जिसके बाद पीड़िता ने बयान दिया कि आकाश उसे अगवा कर ले गया तथा कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) (नाबालिग से दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ी गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को रेलवे फाटक सहतवार के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा