लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: परिचित अरविंद रावत ने घुमाने का बहाना बनाकर स्कूल से होटल में ले गया और  16 वर्षीय किशोरी से किया रेप?, मां को बताई तो उड़े होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2024 11:27 IST

ballia crime news: पुलिस ने कहा कि इस दौरान चितबड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी उसका एक परिचित अरविंद रावत (21) उसे घुमाने का बहाना बनाकर स्कूल से एक होटल में ले गया तथा उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। सुसंगत धारा के तहत भी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ballia crime news: बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी (कक्षा नौ की छात्रा) शनिवार को पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। पुलिस ने कहा कि इस दौरान चितबड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी उसका एक परिचित अरविंद रावत (21) उसे घुमाने का बहाना बनाकर स्कूल से एक होटल में ले गया तथा उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर अरविंद के विरुद्ध शनिवार रात में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत भी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसपी के अनुसार, आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना की सूचना मिलते ही एसपी वीर द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना और निरीक्षण किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO