लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: फेसबुक से दोस्ती कर 15 साल की किशोरी को 19 वर्षीय युवक ने शादी का झांसा देकर किया अगवा कर किया रेप, पुलिस ने नगरा कस्बे से मुक्त कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2024 14:54 IST

Ballia Crime News: पुलिस के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी को गत 30 अप्रैल को ननिहाल से अगवा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपकड़ी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के अभिषेक कुमार से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी।अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उसे अगवा कर लिया। भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 366 (अपहरण) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

Ballia Crime News: बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से फेसबुक के जरिए दोस्ती करके उसे अगवा करने और फिर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी को गत 30 अप्रैल को उसके ननिहाल, जहां रहकर वह पढ़ाई कर रही, से एक 19 वर्षीय युवक ने अगवा कर लिया।

पुलिस ने बताया कि किशोरी की जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के अभिषेक कुमार से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी और अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उसे अगवा कर लिया। इस मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर अभिषेक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 366 (अपहरण) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

नगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने रविवार को किशोरी को थाना क्षेत्र के नगरा कस्बे से मुक्त करा लिया। किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि अभिषेक उसे अगवा कर ले गया तथा उससे बलात्कार किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अभिषेक को रविवार को गिरफ्तार कर बलिया के एक स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा