लाइव न्यूज़ :

बलियाः 25 वर्षीय युवक ने सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया, बालिका को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था

By भाषा | Updated: September 10, 2022 22:14 IST

नगरा थाना के प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे ने शनिवार को बताया कि इस थाना क्षेत्र में सात वर्षीया एक बालिका के साथ उसके गांव के ही रोहित चौहान (25) ने गत पांच सितंबर की शाम को बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार बालिका अपने मकान के दरवाजे पर खेल रही थी। मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा अपने मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

बलियाः बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीया एक बालिका के साथ कथित तौर पर एक युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बालिका के गांव के ही आरोपी 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार उसे विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। नगरा थाना के प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे ने शनिवार को बताया कि इस थाना क्षेत्र में सात वर्षीया एक बालिका के साथ उसके गांव के ही रोहित चौहान (25) ने गत पांच सितंबर की शाम को बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार बालिका अपने मकान के दरवाजे पर खेल रही थी। परिजनों की शिकायत के हवाले से दूबे ने बताया कि रोहित ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा अपने मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर शुक्रवार की शाम रोहित चौहान के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पाक्सो एक्ट) की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका के पिता ने लोकलाज के भय से घटना की सूचना बिलंब से दिया। उनके मुताबिक बालिका को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?