लाइव न्यूज़ :

बलियाः 17 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर दो महीने तक किया बलात्कार, बिहार निवासी आरोपी पारस चौधरी अरेस्ट, हैदराबाद और भागलपुर ले गया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 16:54 IST

लड़की के पिता की शिकायत पर पारस चौधरी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगांव की रहने वाली लड़की को चौधरी ने पिछले साल 15 नवंबर को अगवा कर लिया था। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि दो दिन पहले लड़की को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। तेलंगाना के हैदराबाद और फिर बिहार में भागलपुर ले गया, जहां उसने दो महीने तक उससे बलात्कार किया।

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया में 17 वर्षीय लड़की का अपहरण करने और उससे दो महीने तक बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार निवासी आरोपी पारस चौधरी (19) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की को चौधरी ने पिछले साल 15 नवंबर को अगवा कर लिया था। इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर पारस चौधरी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि दो दिन पहले लड़की को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की ने बयान दिया है कि पारस ने उसे अगवा कर लिया था और उसे तेलंगाना के हैदराबाद और फिर बिहार में भागलपुर ले गया, जहां उसने दो महीने तक उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले में दर्ज प्राथमिकी में बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अन्य प्रासंगिक धाराओं को जोड़ा गया है।

उत्तर प्रदेश : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली किशोरी की मौत हो गई है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थानाध्यक्ष कुड़वार संदीप कुमार राय ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीया एक किशोरी के साथ रिश्‍तेदारी में आये युवक सौरभ अग्रहरि (19) निवासी मायंग ने दुष्‍कर्म किया, जिससे क्षुब्‍ध होकर किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक अयोध्या पॉलिटेक्निक का छात्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक की बहन की शादी पीड़िता के घर के बगल हुई है। बहन के घर आने के दौरान ही आरोपी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारउत्तर प्रदेशतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई