लाइव न्यूज़ :

14 वर्षीया किशोरी को अगवा कर बलात्कार, कई दिन तक दुष्कर्म, अरेस्ट, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 19:40 IST

पुलिस सूत्रों के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले एक युवक राम जी यादव ने गत 20 दिसंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगड़वार थाना में राम जी यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। बलिया के एक स्थानीय न्यायालय में बयान दर्ज कराया। राम जी यादव ने उसे अगवा करने के बाद उसके साथ कई दिन तक बलात्कार किया।

बलियाः बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसी के गांव के रहने वाले एक युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

 

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले एक युवक राम जी यादव ने गत 20 दिसंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर गड़वार थाना में राम जी यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसका बलिया के एक स्थानीय न्यायालय में बयान दर्ज कराया। किशोरी ने बयान दिया कि राम जी यादव ने उसे अगवा करने के बाद उसके साथ कई दिन तक बलात्कार किया।

पुलिस ने किशोरी की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, मारपीट व जान से मारने से जुड़ी धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी राम जी यादव को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उप्र : युवक, नाबालिग लड़की ने जहर खाया, युवक की मौत

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में स्थित इंटर कॉलेज परिसर में एक युवक और नाबलिग लड़की ने कथित रूप से जहर खा लिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निचलौल क्षेत्र में एक युवक और नाबालिग लड़की ने मंगलवार को इंटर कॉलेज परिसर में कथित रूप से जहर खा लिया।

सूचना पाकर परिजन इंटर कॉलेज पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी, जबकि युवती का इलाज किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।

युवक इंटरमीडिएट तथा लड़की 10वीं की छात्रा है। पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण उसके माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास