23 वर्षीय महिला का अपहरण, मयूरभंज के बारीपदा में रखकर पिछले 6 माह में कई लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म?, मना करने पर शारीरिक यातनाएं दीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2025 15:17 IST2025-08-27T15:16:19+5:302025-08-27T15:17:12+5:30

भोगराई पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बल ने बताया कि महिला की मां ने तीन मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी एक व्यक्ति के साथ भाग गई है।

Balasore 23-year-old woman kidnapped kept in Baripada Mayurbhanj gang-raped several people last 6 months When she refused physically tortured | 23 वर्षीय महिला का अपहरण, मयूरभंज के बारीपदा में रखकर पिछले 6 माह में कई लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म?, मना करने पर शारीरिक यातनाएं दीं

सांकेतिक फोटो

Highlightsपिछले छह महीने में उसे मयूरभंज जिले के बारीपदा में रखा गया।सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे शारीरिक यातनाएं दी गईं।भाग निकली और उसने भोगराई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बालासोरः ओडिशा के बालासोर जिले में 23 वर्षीय एक महिला का उसके इलाके के एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया और उसके बाद पिछले छह महीनों में कई लोगों ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसे अगवा किया गया और पिछले छह महीने में उसे मयूरभंज जिले के बारीपदा में रखा गया।

 

उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे शारीरिक यातनाएं दी गईं। महिला ने बताया कि वह हाल ही में किसी तरह वहां से भाग निकली और उसने भोगराई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। भोगराई पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बल ने बताया कि महिला की मां ने तीन मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी एक व्यक्ति के साथ भाग गई है।

अपने साथ तीन लाख रुपये से अधिक के गहने भी ले गई है। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को बालासोर के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है और बुधवार को उसकी मेडिकल जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

Web Title: Balasore 23-year-old woman kidnapped kept in Baripada Mayurbhanj gang-raped several people last 6 months When she refused physically tortured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे